रोप इंसेंस अर्थात रस्सी वाली धूपबत्ती का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है, जिसकी पर्यावरण-अनुकूल निर्माण कला और अलौकिक पवित्र खुशबुओं को कंचनजंगा की छाया में निवास करने वालों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। आपकी प्रार्थनाओं को, और आपके वातावरण को ऐसी मद्धिम खुशबुओं से भरने का इससे बेहतर तरीका शायद और कोई नहीं हो सकता, जो प्रकृति के साथ पूरे तालमेल में हैं।

'येलो एंड ग्रीन्स' भारत में पहली बार रोप इंसेंस को इस आशा से एकदम किफायती कीमतों में लेकर आए हैं, कि आप इस पेशकश के पीछे हमारी भावनाओं को समझेंगे और इसे अपनाएंगे, क्योंकि ये मात्र ₹50/- के मंथली पैक और मात्र ₹75/- के गिफ्ट पैक में, 21 अलग-अलग भारतीय खुशबुओं में पेश की गई है, जो आपको ज़रूर पसंद आएंगी।

रोप इंसेंस अर्थात रस्सी वाली धूपबत्ती दिखने में नाजुक और खूबसूरत है, लेकिन उपयोग में एकदम सरल है, और इसकी सुगंधें मन को सुकून देने वाली हैं। हर पैकेट में एक रोप इंसेंस होल्डर दिया गया है। इस होल्डर की खास बात ये है कि इसे भी 'येलो एंड ग्रीन्स' में हमने बहुत सोच-समझकर अपने-आप डिज़ाइन किया है और इसे कहीं से नकल नहीं किया गया है। मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन वाला ये होल्डर हल्का, खूबसूरत, मज़बूत और उपयोग में आसान है।

'येलो एंड ग्रीन्स' की रोप इंसेंस बनाने में जो कागज़ यूज हुआ है, ये भूटान और तिब्बत से आता है और खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए वहाँ कोई पेड़ नहीं काटा जाता, बल्कि पेड़ों की केवल छाल उतारकर, कई वनस्पतियों के रेशों और रस में उसे पकाया जाता है और फिर बिना किसी केमिकल के, एकदम हैंड-मेड तरीके से तैयार किया जाता है। इस प्रकार, ये शायद दुनिया में एक सबसे पर्यावरण-अनुकूल कागज है, जो 'येलो एंड ग्रीन्स' आपके लिए रोप इंसेंस बनाने में इस्तेमाल करते हैं।

सावधानी: रोप इंसेंस और होल्डर को बच्चों की पहुँच से दूर रखें। वेंटिलेटेड वातावरण में उपयोग करें। रोप इंसेंस को खुले सिरों से ही जलाएं, इसके यू (U) शेप वाले सिरे से इसे कभी न जलाएं। जलाने के कुछ सेकेंड बाद दूसरे हाथ से हवा करके बुझा दें और उसके बाद ही इसके यू (U) शेप वाले सिरे से इसे होल्डर पर सावधानी से टाँग दें। होल्डर को किसी प्लेट में रखें। रोप इंसेंस को जलाने के बाद होल्डर सहित ऐसे स्थान पर रखें जहां सीधी हवा न लगे। रोप इंसेंस पूरी जलकर समाप्त होने के तुरंत बाद होल्डर को ना छुएं, वह गर्म हो सकता है। रोप इंसेंस को डिसमैंटल न करें। नमी से बचाएं। सूखी और ठंडी जगह पर केवल एयरटाइट पाउच या कंटेनर में स्टोर करें। 

'येलो एंड ग्रीन्स' की रोप इंसेंस आपको हर जगह नहीं मिलेगी। हमने इसके लिए केवल चुनिंदा प्रतिष्ठित रिटेलर्स को ऑनबोर्ड किया है।

आपके आस-पास ऐसा कोई रिटेलर खोजिए, जिसके यहां काले-पीले कलर में ऐसा कोई विज्ञापन लगा हो, जैसा ऊपर फोटो में बना है। अन-ऑथराइज विक्रेताओं से बचें और उनके बारे में हमें 730-921-50-50 पर सूचित करें।

'येलो एंड ग्रीन्स' की रोप इंसेंस केवल दो प्रकार के पैक में आती है। इसके ₹50/- के एक मंथली पैक में आपको 3 खुशबुएं और ₹75/- वाले एक गिफ्ट पैक में आपको 6 खुशबुएं मिलेंगी। अपने रिटेलर से हर बार नई खुशबुओं वाले पैक माँगिए और इस तरह से 21 बेहतरीन खुशबुओं में 'येलो एंड ग्रीन्स' की रोप इंसेंस का वन-ऑफ-ए-काइंड अनुभव प्राप्त कीजिए। कोई भी शिकायत या सुझाव हमें सीधे 730-921-50-50 पर वॉट्सऐप कीजिए। आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत मूल्यवान है।

पाइप इंसेंस

येलो एंड ग्रीन्स की हाई परफार्मेंस वाली, पाइप वाली धूपबत्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें।

730-921-50-50 (WhatsApp Only)