पाइप इंसेंस अर्थात पाइप वाली धूपबत्ती का मिनिमलिस्टिक फंक्शनल डिज़ाइन, अपने-आप में यूनिक है। इसका सिलेंड्रिकल मिडल गैप, इस धूपबत्ती की परफार्मेंस काफी बेहतर बनाता है। इसका अपना एस्थेटिक वैल्यू है और उपयोग में आसान है। 'येलो एंड ग्रीन्स' ने लगभग 3 वर्ष तक आरएंडडी और मार्केट रिसर्च करने के बाद तैयार किया है। इसका डिज़ाइन रजिस्ट्रेशन ओनरशिप 'येलो एंड ग्रीन्स' के पास है।
पाइप इंसेंस को हमने पर्यावरण-अनुकूल तरीके से बनाया है। इसमें बाँस, चारकोल और हानिकारक बूस्टर केमिकल्स का प्रयोग नहीं किया गया है। खुशबुएं प्लीजेंट रखी गई हैं। हम इसे आपके शहर के केवल गिने-चुने प्रतिष्ठित रिटेलर्स के माध्यम से ही आप तक पहुँचाते हैं, इसलिए इसकी फ्रेशनेस को लेकर आप हमेशा निश्चिंत रह सकते हैं।
'येलो एंड ग्रीन्स' भारत में पहली बार पाइप इंसेंस को इस आशा से एकदम किफायती कीमतों में लेकर आए हैं, कि आप इस पेशकश के पीछे हमारी भावनाओं को समझेंगे और इसे अपनाएंगे, क्योंकि ये मात्र ₹10/- के वीकली पैक और मात्र ₹30/- के मंथली पैक में, 21 अलग-अलग भारतीय खुशबुओं में पेश की गई है, जो आपको ज़रूर पसंद आएंगी।
पाइप इंसेंस दिखने में खूबसूरत और उपयोग में सरल है, और इसकी सुगंधें मन को सुकून देने वाली हैं। 'येलो एंड ग्रीन्स' में हमने इसे बहुत सोच-समझकर डिज़ाइन किया है और इसे कहीं से नकल नहीं किया गया है। मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन वाली ये धूपबत्ती आपको नवीनता के साथ आनंदित करेगी।
'येलो एंड ग्रीन्स' अपनी पाइप इंसेंस बनाने में कोयला, तीखे केमिकल वगैरह इस्तेमाल नहीं करते हैं। खुशबुएं प्राकृतिक हैं, जिनमें रजनीगंधा, रिच रोज, पारिजात, हरसिंगार, अम्बर, वन-कस्तूरी, सुगंध-बाला, रात-रानी तथा इनके अलावा भी अनेक बेहतरीन सुगंधों को शामिल किया गया है।
सावधानी: पाइप इंसेंस को बच्चों की पहुँच से दूर रखें। वेंटिलेटेड वातावरण में उपयोग करें। पाइप इंसेंस को किसी एक सिरे से जलाएं। जलाने के 30 सेकेंड बाद दूसरे हाथ से हवा करके बुझा दें और उसके बाद इसे होल्डर पर सावधानी से रखें। होल्डर को फायरप्रूफ सतह पर रखें। पाइप इंसेंस को जलाने के बाद होल्डर सहित ऐसे स्थान पर रखें जहां सीधी हवा न लगे। पाइप इंसेंस पूरी जलकर समाप्त होने के तुरंत बाद होल्डर को ना छुएं, वह गर्म हो सकता है। नमी से बचाएं। सूखी और ठंडी जगह पर केवल एयरटाइट पाउच या कंटेनर में स्टोर करें।
'येलो एंड ग्रीन्स' की पाइप इंसेंस केवल दो प्रकार के पैक में आती है। इसके ₹10/- के एक वीकली पैक में आपको 1 खुशबू, और ₹30/- वाले एक मंथली पैक में आपको 3 खुशबुएं मिलेंगी। अपने रिटेलर से हर बार नई खुशबुओं वाले पैक माँगिए और इस तरह से 21 बेहतरीन खुशबुओं में 'येलो एंड ग्रीन्स' की पाइप इंसेंस का शानदार अनुभव प्राप्त कीजिए। कोई भी शिकायत या सुझाव हमें सीधे 730-921-50-50 पर वॉट्सऐप कीजिए। आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत मूल्यवान है।
'येलो एंड ग्रीन्स' की पाइप इंसेंस आपको हर जगह नहीं मिलेगी। हमने इसके लिए केवल चुनिंदा प्रतिष्ठित रिटेलर्स को ऑनबोर्ड किया है। आपके आस-पास ऐसा कोई रिटेलर खोजिए, जिसके यहां काले-पीले कलर में ऐसा कोई विज्ञापन लगा हो, जैसा ऊपर फोटो में बना है। अन-ऑथराइज विक्रेताओं से बचें और उनके बारे में हमें 730-921-50-50 पर सूचित करें।